हेल्थ

खरबूजे के बीज के फायदे: जानें क्यों करें Muskmelon Seeds का सेवन, ये बातें अभी तक नहीं जानते होंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 05:02 PM IST

Muskmelon Seeds Benefits in Hindi: हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो खरबूजे के बीज के बहुत से फायदे होते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खरबूजे के बीजों को सुखाकर उनका पाउडर तैयार कर लें, और इसे 1चम्मच दूध के साथ रोजाना लेने से सेहत को काफी लाभ होता है।

Image

kharbooje ke beej khane ke fayde

Muskmelon Seeds Benefits in Hindi: गर्मी के मौसम में भरपूर मिलने वाला खरबूजा स्वाद में तो अच्छा होता ही है, इसके साथ-साथ ये हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। पानी की भरपूर मात्रा के कारण इसे गर्मियों का फल भी कहा जाता है। खरबूजे में बहुत से आवश्यक पोषक तत्व जैसे— फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो गर्मी में हमारी सेहत को दुरुस्त रखते हैं। इसके साथ ही खरबूजे के सेवन से हाई बी.पी, शुगर और मोटापा जैसी बीमारियों से भी निजात पाई जा सकती है। खरबूजे को बीज में पाया जाने वाला पोटेशियम हमारे ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। इसके साथ ही इसके बीजों का डेली सेवन करने से वजन को भी कम किया जा सकता है। यदि आप भी मोटापा या ब्लड प्रेशर जैसी किसी समस्या से ग्रसित हैं, तो खरबूजे के बीजों का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

खरबूजे के बीज के फायदे

1. प्रोटीन से भरपूर

शरीर के लिए एक बेहद आवश्यक माइक्रो न्यूट्रीएंट प्रोटीन खरबूजे के बीज में भरपूर पाया जाता है। प्रोटीन ही हमारे शरीर का निर्माण करता है। एक्सपर्ट का मानना है कि प्लांट बेस्ड प्रोटीन के लिए खरबूजे का बीज एक सबसे अच्छा विकल्प है। जो कि हमारे शरीर की रोजाना की मरम्मत का काम बहुत अच्छी तरह करता है।

2.वजन होगा कम

बहुत से शोधों में साबित हुआ है कि उच्च फाइबर बाले खाद्य पदार्थ खाने से हमारी कब्ज की समस्या का निवारण होता है। इसके साथ ही वजन को कम करने में भी काफी मदद मिलती है। या ऐसे कहें कि उच्च फाइबर वाले फूड्स लेने से हमारी पाचन शक्ति दुरुस्त होती है। खरबूजे के बीज में पाया जाने फाइबर हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।

3.कोलेस्ट्रॉल होगा कम

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में नसों में उपस्थित होता है। मोम जैसा ये पदार्थ हमारे यकृत द्वारा बनाया जाता है। जिसकी आपके शरीर को काफी आवश्यकता होती है। लेकिन इसकी मात्रा अधिक बढ़ जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। खरबूज के बीज का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। जिससे आप हृदय घात जैसी जानलेवा बीमारी से भी बच सकते हैं।

4. मजबूत इम्यूनिटी

शरीर में कोई बीमारी ना लगे इसके लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना बहुत जरूरी है। इसे दुरुस्त रखने के लिए खरबूजे के बीज एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से मैग्नीशियम पाया जाता है। यदि शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा पर्याप्त होती है तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छे से काम करती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article