Expired Eye Drop Side Effects: कई बार आंखों में छोटी-मोटी परेशानी होने पर घर में रखी आई ड्रॉप्स को आंखों में डाल लेते हैं। क्या आप इन ड्रॉप्स को आंखों में डालने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करते हैं? अगर नहीं, तो यह आपकी आंखों के लिए घातक हो सकता है। जी हां, एक्सपायरी डेट के आई ड्रॉप्स को आंखों में डालने से आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से आपकी आंखें तक जा सकती हैं। इसलिए आई ड्रॉप्स को आंखों में डालने से पहले इसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं एक्सपायरी डेट की आई ड्रॉप्स आंखों में डालने से क्या नुकसान होता है?
एक्सपायरी आई ड्रॉप्स के नुकसान?
एक्सपायरी डेट की आई ड्रॉप्स को आंखों में डालने से आपकी आंखें जा सकती हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, परेशानी बढ़ना, दर्द इत्यादि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आंखों में आई ड्रॉप्स डालने से पहले इसकी एक्सपायरी जरूर चेक करें। आइए जानते हैं आंखों में एक्सपायरी आई ड्रॉप्स डालने के क्या हैं नुकसान?
आंखों में हो सकती है जलन
एक्सपायरी या फिर पुरानी आई ड्रॉप्स को आंखों में डालने से आपकी आंखों में जलन या फिर खुजली की परेशानी हो सकती है। दरअसल, आईबॉल पर एक्सपायरी सॉल्यूशन अच्छे से काम नहीं करता है, जिसकी वजह से आंखें लाल हो जाती है। साथ ही मरीजों को इसकी वजह से काफी जलन और खुजली जैसा भी अनुभव हो सकता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
आंखों में बैक्टीरियल समस्याएं पनपने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप कोई खराब या फिर एक्सपायरी दवा आंखों में डालते हैं, तो इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पुरानी आई ड्रॉप्स को आंखों में डालने से बचें।
आंखों की रोशनी जा सकती है
अगर आप खुली या फिर पुरानी आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके आंखों की रोशनी तक जा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पुरानी बची आई ड्रॉप को आंखों में डालने के बजाय इसे फेंक दें। ताकि आप दोबारा इसका प्रयोग न कर सकें।
एक्सपायरी दवा किसी भी सूरत में आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। चाहे वह आई ड्रॉप्स ही क्यों न हों। इसलिए किसी भी पुरानी दवा का प्रयोग न करें। वहीं, आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। ध्यान रखें आई ड्रॉप एक बार यूज करने के बाद ज्यादा महीनों तक सही नहीं रहती। अक्सर लोग इन्हें फ्रिज में रखते हैं और सोचते हैं कि इन्हें कभी भी यूज किया जा सकता है। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। अगर आपने गलती से आंखों में एक्सपायरी डेट की दवा डाल ली है तो तुरंत आंखें पानी से धो लें और डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
