बीमारी फैलाने वाली चीज से ही बना दिया कैंसर का इलाज, अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किया बड़ा कमाल

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक खतरनाक फंगस से कैंसर जैसी जानलेवा कैंसर की दवा निकाल ली है। कैंसर के इलाज में कारगर इस दवा को चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये दवा और कैसे किया गया इसका विकास?

कैंसर एक जानलेवा रोग है, जिससे हर साल हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में अमेरिका से एक पॉजिटिव खबर सामने आ रही है। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक खतरनाक फंगस से कैंसर जैसी जानलेवा कैंसर की दवा निकाल ली है। कैंसर के इलाज में कारगर ये काफी अहम खोज मानी जा रही है। फंगस से निकाले गए एक नए यौगिक का नाम एस्परजिलोमाइसिन है। जो अभी तब उपलब्ध कैंसर उपचारों के लगभग समान असर दिखाता है। हालांकि इसकी खोज के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में नए चिकित्सा विकल्पों के लिए रास्ता खुल सकता है।

cancer treatment

कैंसर उपचार में प्रगति

कैंसर के उपचार के गठित इस शोध दल का नेतृत्व प्रोफेसर शेरिल गाओ ने किया। जिन्होंने अपने शोध के निष्कर्षों को 'नेचर केमिकल बायोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित किया। अध्ययन में दवा खोज के लिए प्राकृतिक स्रोतों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया है, जो पेनिसिलिन के ऐतिहासिक संदर्भ को भी दिखाता है। पेनिसिलिन को भी फंगस से उत्पन्न किया गया था। प्रोफेसर गाओ ने कहा, "यह खोज प्राकृतिक यौगिकों की क्षमता को दिखाती है जो कैंसर का प्रभावी उपचार विकसित करने में सहायक हो सकते हैं।"

End of Feed