अस्पताल पहुंचे मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड, 90 साल की उम्र में किस गैट डिसऑर्डर से जूझ रहे, क्या है बीमारी

​​Ruskin Bond Hospitalized: मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंतित कर दिया है। 90 साल की उम्र में उन्हें गैट डिसऑर्डर होने की आशंका जताई जा रही है। गैट डिसऑर्डर क्या होता है, इसके लक्षण, कारण और बुजुर्गों में यह समस्या क्यों आम है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Ruskin Bond Hospitalized: मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड हाल ही में 90 साल की उम्र में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें पैर में असहनीय दर्द की शिकायत के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार के अनुसार, एक पैर कमजोर हो गया है, जिससे चलने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें गेट डिसऑर्डर का सामना करना पड़ रहा है, जो उम्र बढ़ने के साथ आम है।

अस्पताल पहुंचे मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड

अस्पताल पहुंचे मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड (PC - IG/ Ruskin Bond)

रस्किन बॉन्ड क्यों अस्पताल में भर्ती

रस्किन बॉन्ड का जन्म 1934 में कासौली, हिमाचल प्रदेश में हुआ। वे अपने लेखन के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे चिकित्सा देखरेख में हैं। उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेखक को भर्ती कराए जाने की वजह गेट डिसऑर्डर बताई जा रही है।

End of Feed