उल्टी और डायरिया की समस्या कर रही है परेशान, जल्द राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 24, 2023, 07:12 PM IST

गर्मियों में गलत खान पान की वजह से उल्टी और डायरिया की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से काफी कमजोरी महसूस होती है। उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर काफी कमजोर हो जाता है।

Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi: मौसम बदलने के साथ ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। कई बार गलत खान पान की वजह से भी लोग बीमार पड़ जाते हैं। गर्मियों में गलत खान पान की वजह से उल्टी और डायरिया की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से काफी कमजोरी महसूस होती है। उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर काफी कमजोर हो जाता है। उल्टी और डायरिया की समस्या होने पर लोग तुरंत दवाओं का सेवन करते हैं ताकि इसे रोका जा सके। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आयुर्वेदिक उपाय के जरिए भी इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से उल्टी और डायरिया जैसी समस्या को ठीक किया जा सकता है।

Untitled design (1)

उल्टी और डायरिया के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Source:istock)

Ayurvedic Remedies for Vomiting and Diarrhea in Hindi- उल्टी और डायरिया के लिए आयुर्वेदिक उपाय

अदरक

औषधीय गुणों से भरपूर अदरक उल्टी और डायरिया में काफी कारगर साबित होता है। अदरक पेट और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है। इसके सेवन से अपच के कारण होने वाली उल्टी ठीक होती है। अदरक में पाए जाने वाले गुण डायरिया की समस्या को भी ठीक करते हैं। ऐसे में उल्टी और डायरिया होने पर तुरंत अदरक का सेवन करें।

End of Feed