Pregnancy Parenting Tips: प्रेग्नेंसी आनंद और उत्साह का समय होता है। ऐसे में हर महिला अपने आपको सुंदर बनाए रखना पसंद करती हैं। लेकिन केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज रहती हैं। इन्हीं में से एक है- नेल पॉलिश। इसको लेकर महिलाओं के मन मे आशंका होती है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना सेफ है, बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं होगा? इस आर्टिकल में आज हम इन्हीं सारे सवालों के जवाब लेकर आए हैं। जानिए गर्भावस्था में नेल पॉलिश से क्या नुकसान हो सकते हैं और कैसे इससे बचा जा सकता है।
प्रेगनेंसी में नेल पॉलिश लगाना सेफ है या नहीं? (Nail Polish is Safe During Pregnancy or Not)
गर्भवती महिलाओं का एक आम सवाल यह होता है कि प्रेगनेंसी के दौरान नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना सेफ है या अनसेफ। हालांकि अभी तक नेल पॉलिश का इस्तेमाल करने वाली प्रेगनेंट महिलाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं देखी गई है। लेकिन, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, नेल पॉलिश में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो खतरनाक हो सकते हैं। इससे महिलाओं को स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में नेल पॉलिश को यूज करने में सावधानी बरतने की जरूरत है।
नेल पॉलिश से नुकसान और बचने के उपाय (Benefits and Risk of using nail polilsh)
- नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टाल्यूईन, डाईब्यूटाइल केमिकल पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ बच्चे के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को नेल पॉलिश इस्तेमाल के वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
- नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल की गंध, प्रेगनेंट विमेन के नाक आंख और गले को प्रभावित कर सकती है। साथ ही बच्चे के नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को खुली जगह पर बैठकर नेल पॉलिश लगानी चाहिए। ताकि इसके केमिकल की गंध हवा में उड़ जाए और आपको नुकसान न पहुंचा सके।
- गर्भवती महिलाओं को नेल पॉलिश की एक परत ही लगानी चाहिए। ताकि इसे रिमूव करने वक्त ज्यादा परेशानी न हो।
- प्रेग्नेंसी के दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुरानी नेल पॉलिश हटाने के बाद अपने नाखूनों को अच्छी तरह से साफ कर लेनी चाहिए। इससे केमिकल का असर कम होगा।
नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करना कितना सही?
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा केमिकल वाले नेल पॉलिश रिमूवर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे निकलने वाली गंध प्रेग्नेंट विमेन के लिए खतरनाक हो सकती हैं और पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं।
