40 की उम्र के बाद भी दिखना है फिट, जानें कौन-सी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है सबसे असरदार, शरीर दिखेगा बलवान

Strength Training Benefits in hindi: 40 की उम्र के बाद शरीर की मसल्स और हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। लेकिन कुछ आसान स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज जैसे स्क्वाट्स, प्लैंक, पुश-अप्स और लंजेस आपकी फिटनेस को बरकरार रख सकती हैं। जानिए कैसे ये एक्सरसाइज आपकी उम्र को थाम सकती हैं और आपको फिर से एक्टिव बना सकती हैं।

Strength Training Benefits in hindi: 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, मसल्स की ताकत कम होना, जोड़ों का जकड़ना, हड्डियों का कमजोर पड़ना और मेटाबॉलिज्म का धीमा हो जाना। लेकिन अच्छी बात यह है कि इन बदलावों को आप नियंत्रित कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नियमित रूप से कुछ खास स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करने से न केवल मसल्स मजबूत होते हैं बल्कि हड्डियों की सेहत भी बरकरार रहती है। अगर आप 40 की उम्र पार कर चुके हैं, तो ये 4 आसान एक्सरसाइज आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

40 के बाद हेल्दी रखने वाली एक्सरसाइज

40 के बाद हेल्दी रखने वाली एक्सरसाइज

स्क्वाट्स से बाचें मजबूत बनाएं पैर और कूल्हे

स्क्वाट्स एक बेसिक लेकिन बेहद असरदार एक्सरसाइज है। इसमें आप अपने घुटनों और कूल्हों को मोड़ते हुए उठते-बैठते हैं, जिससे जांघों, हिप्स और निचले हिस्से की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। नियमित रूप से स्क्वाट्स करने से लोअर बॉडी स्ट्रेंथ, बैलेंस और मूवमेंट में सुधार आता है। यह न केवल मसल्स को टोन करता है बल्कि उम्र बढ़ने पर गिरने के जोखिम को भी कम करता है।

End of Feed