'डोनबास से सेना हटाओ, NATO में एंट्री पाओ', अमेरिका के प्रस्ताव पर जेलेंस्की को क्यों है ऐतराज? जानें पुतिन को कैसे होगा फायदा

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अमेरिका ने नाटो की सदस्यता के बदले यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र से पीछे हटने का विकल्प सामने रखा है। जेलेंस्की सुरक्षा की ठोस गारंटी चाहते हैं और उन्हें आशंका है कि यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का फायदा रूस उठा सकता है। हालांकि, अभी इस पर कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

पिछले चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिका ने बड़ा दांव खेल दिया है। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि अबू धाबी में हुई बातचीत के दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो की सदस्यता देने के बदले पूर्वी डोनबास क्षेत्र से पीछे हटने की संभावना जताई है।

russia ukraine war (7)

Russia-Ukraine War: नाटो की सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ेगा यूक्रेन? AI IMAGE

जेलेंस्की के अनुसार, उनकी सरकार इस मुद्दे पर नाटो और यूरोपीय संघ (EU) के साथ सुरक्षा की ठोस गारंटी को लेकर बातचीत कर रही है। पश्चिमी देशों से आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद ही वह इस प्रस्ताव पर यूक्रेनी जनता की राय लेंगे।

End of Feed