El Nino की वापसी: पूरी दुनिया में 2023 में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 2016 का टूट सकता है रिकॉर्ड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 25, 2023, 03:28 PM IST

प्रशांत महासागर में ला नीना (La Nina) मौसम पैटर्न के तीन साल बाद दुनिया इस साल के अंत में एल नीनो यानि गर्म मौसम की वापसी देखेगी। इसके चलते पूरी दुनिया में तापमान बढ़ेगा।

El Nino And Rise in Temperature: इस साल भारत ही नहीं, दुनियाभर में प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल का तापमान पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगा। जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और एल नीनो (El Nino) की वापसी से दुनिया 2023 या 2024 में गर्मी की प्रचंड मार झेल सकती है है। जलवायु मॉडल बताते हैं कि प्रशांत महासागर में ला नीना (La Nina) मौसम पैटर्न के तीन साल बाद दुनिया इस साल के अंत में एल नीनो यानि गर्म मौसम की वापसी देखेगी। इसके चलते पूरी दुनिया में तापमान बढ़ेगा। एल नीनो के उलट ला नीना आम तौर पर वैश्विक तापमान को कम करता है।

Temperature

2023 में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

सबसे गर्म वर्ष रहा 2016

End of Feed