क्या महाराष्ट्र में बिखरेगा महा विकास अघाड़ी? उद्धव-राज आए साथ तो कांग्रेस एकला चलो की करने लगी तैयारी, शरद पवार भी दिख रहे दूर-दूर

Maharashtra Nagar Nikay Election: महाराष्ट्र में इसी साल नगर निकाय चुनाव होना है। जिसके लिए सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है। अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आते दिख रहे हैं, जिससे विपक्ष पर भी असर पड़ सकता है।

Maharashtra Nagar Nikay Election: महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं के एक होने के बाद विपक्ष और मजबूत होने के बजाया बिखरता दिख रहा है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे लगभग 20 साल बाद साथ आते दिख रहे हैं। दोनों पार्टियां मराठी अस्मिता का मुद्दा बनाते हुए भविष्य की रणनीति तैयार करती दिख रही है। इन दोनों के साथ आने के साथ ही महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में दरार दिखने लगी है। कांग्रेस तो सीधे अलग रास्ते पर दिख रही है और शरद पवार भी दूर-दूर दिख रहे हैं।

End of Feed