एक्सप्लेनर्स

नीतीश के चक्रव्यूह में फंस गए लालू-तेजस्वी? विधानसभा भंग कर सकते हैं बिहार सीएम, अमित शाह भी हुए एक्टिव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 25, 2024, 06:21 PM IST

अटकलें हैं कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं। ताकि जोड़ तोड़ की राजनीति न हो सके। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद, खेला कर सकती है।

Image

नीतीश कुमार फिर मार सकते हैं पलटी

ऐसा लग रहा है कि बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेने वाली है। सीएम बनने और नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बनने का ख्वाब देख रहे तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगने वाला है। बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारकर, बीजेपी के साथ जाने वाले हैं।

नीतीश का चक्रव्यूह

बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से चक्रव्यूह रच दिया है, जिसमें राजद और कांग्रेस फंसने वाली है। जिस नीतीश ने इंडिया गठबंधन बनाने में महत्वपूर्ण निभाई। छोटी पार्टियों को एकजुट किया, कांग्रेस को सपना दिखाया कि बीजेपी को 2024 में हराया जा सकता है, वही नीतीश अब फिर से पलटी मारकर बीजेपी के पास जाने वाले हैं। ऐसी अटकलें जारी है। अटकलें तो काफी समय थी, लेकिन जब नीतीश को इंडिया गठबंधन में संयोजक का पद नहीं मिला और ये पद लालू यादव के पास जाने लगा, बिहार में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी, तो नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी की ओर बढ़ने लगे। राजद से सहानुभूति रखने वाले ललन सिंह को हटाकर खुद जदयू अध्यक्ष बने, अपने करीबी नेताओं को जदयू में नियुक्त किया और फिर राजद के साथ खटपट की खबरें आने लगीं।

अमित शाह हुए एक्टिव

बिहार में आज नीतीश के करीबी केसी त्यागी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिले हैं। सम्राट चौधरी, अश्वनी चौबे और केसी त्यागी एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले हैं। यहां अमित शाह से सम्राट चौधरी की मुलाकात हो सकती है। अमित शाह ने कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार के साथ दोस्ती के संकेत दिए थे।

विधानसभा भंग कर सकते हैं नीतीश

अटकलें हैं कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं। ताकि जोड़ तोड़ की राजनीति न हो सके। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद, खेला कर सकती है। ऐसी भी अटकलें हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article