UPSC परीक्षा पर क्यों हो रही सियासत? अब प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल; समझें सारा विवाद

What is UPSC Controversy: यूपीएससी परीक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। परीक्षा पर सियासत का सिलसिला जारी है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल दागे। वहीं कांग्रेस ने पूछा कि यूपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा, एनटीए प्रमुख क्यों बचे हुए हैं? आपको सारा मजारा समझाते हैं।

New Delhi: पहले NEET-UG में धांधली के आरोप पर और अब यूपीएससी को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है। दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोपों से घिरी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करा दी है। ऐसे में पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट सहित अन्य विवाद को लेकर यूपीएससी की सर्टिफिकेट सिस्टम सवालों के घेरे में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपीएससी के सर्टिफिकेट सिस्टम और इसकी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। इसके अलावा कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए ये पूछा है कि यूपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा, एनटीए प्रमुख क्यों बचे हुए हैं।

Politics on UPSC

प्रियंका गांधी ने उठाए UPSC परीक्षा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल।

यूपीएससी को लेकर प्रियंका गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यूपीएससी देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है। मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आंखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं। ऐसे में यूपीएससी की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है और लाखों युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर चोट करती है।'

End of Feed