पहले दी युद्ध की धमकी, अब करने लगा निष्पक्ष जांच की बात, पहलगाम हमले पर आतंकी देश ने क्यों बदला पैंतरा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देख पाकिस्तान कहीं न कहीं तनाव में है। भारत ने पांच बड़े फैसले लेते हुए उसे बड़ा झटका दिया है। सबसे बड़ा झटका सिंधु जल समझौता स्थगित करके दिया।

Pakistan on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देख युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान फिर पैंतरा बदलने लगा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सुर बदलते हुए कहा है कि वह इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तैयार है। एक सैन्य कार्यक्रम में शहबाज ने ये बात कही, हालांकि, कश्मीर को लेकर फिर पुराना राग अलापते हुए उसे पाकिस्तान के गले की नस बताया। शहबाज ने पाकिस्तान को आंतक पीड़ित होने का रोना भी रोया। सवाल है कि कल तक युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान के तेवर आखिर क्यों नरम पड़ गए, इसे समझने की कोशिश करेत हैं।

India pak

पाकिस्तान का पैंतरा

भारत के तेवर देख पाकिस्तान घबराया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देख पाकिस्तान कहीं न कहीं तनाव में है। भारत ने पांच बड़े फैसले लेते हुए उसे बड़ा झटका दिया है। सबसे बड़ा झटका सिंधु जल समझौता स्थगित करके दिया। इससे पाकिस्तान इस कदर बौखलाया कि युद्ध की धमकियों पर उतर आया और इसे युद्ध का उकसावा करार दिया। उसके एक पूर्व राजनयिक ने यहां तक कह दिया कि अगर पानी नहीं बहा तो खून जरूर बहेगा। बिलावल भुट्टो ने भी सिंधु नदी में खून बहाने की बात कही। लेकिन, पाकिस्तान खुद जानता है कि गलती उसकी तरफ से ही हुई है। पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों का रिश्ता सीधे पाकिस्तान से ही है, आज नहीं तो कल इसके सबूत भी मिल जाएंगे।

End of Feed