दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 21 साल बाद जनवरी सबसे सर्द, जानें कब-कब बरपा राजधानी पर ठंड का कहर?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 31, 2024, 11:07 AM IST

Cold Wave in Delhi: आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 33 साल पहले के रिकॉर्ड में यह केवल तीसरा उदाहरण रहा जब जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था।

Cold Wave in Delhi: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है और शीतलहर से फिलहाल राहत भी मिलती नहीं दिख रही है। इस बार ठंड ने दिल्ली में पिछले 21 वर्षों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस महीने प्रचंड ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली में बमुश्किल धूप निकली और तापमान ने 21 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। पिछले 21 वर्षों में दिल्ली में जनवरी का महीना सबसे ठंडा रहा। सफदरजंग में जनवरी के दौरान औसत अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस था, जो 2015 के समान और 2003 के बाद सबसे कम था।

Cold in Delhi

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

जनवरी 2024 ने तोड़ा रिकॉर्ड

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 33 साल पहले के रिकॉर्ड में यह केवल तीसरा उदाहरण रहा जब जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था। वर्ष 2015 और 2003 में औसत तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था। जनवरी में सामान्य अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस महीने दर्ज किए गए तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। जनवरी 2024 में बहुत खराब हवा की गुणवत्ता, भारी कोहरे वाली सुबह और कड़कड़ाती ठंड ने इस महीने को 2003 के बाद से तापमान के मामले में सबसे ठंडा महीना बना दिया। इस जनवरी में दिन का औसत तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। 2015 में भी यही औसत अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, 2003 में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था।

End of Feed