कैसा है F-35 फाइटर जेट, जिसकी डील की खबर से ही चीन-पाकिस्तान की उड़ गई है नींद, भारत के लिए कितना जरूरी

भारत इस समय ऐसे लड़ाकू विमान की तलाश में जो स्टील्थ हो, जिससे चीन और उसके दुलारे पाकिस्तान को आसानी से चुनौती दी जा सके। चीन खुद का स्टील्थ विमान बना चुका है, वो पाकिस्तान को भी स्टील्थ विमान दे रहा है। ऐसे में भारत के F-35 के आने से हमारी वायुसेना और मजबूत होगी।

पीएम मोदी इस बार जब अमेरिका गए तो एक ऐसी डील पर बात आगे बढ़ी, जिसपर चीन से लेकर पाकिस्तान तक बेचैन हो उठेगा। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान अमेरिका, भारत के साथ उस फाइटर प्लेन की डील करने के लिए तैयार हो गया है, जिसे रडार की नजर में आना काफी मुश्किल माना है, हमले की क्षमता ऐसी कि दुश्मन को भनक भी न लगे और अटैक हो जाए। भारत अमेरिका से एफ 35 (F-35) फाइटर जेट खरीदने जा रहा है। एफ-35 कई खूबियों से लैस है, जिसमें उसका स्टील्थ होना भी शामिल है। अमेरिकी सेना और अन्य देशों द्वारा अपनी वायु सेनाओं में शामिल किया गया है और यह दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक है।

End of Feed