क्यों सीजफायर भी नहीं कम कर पाया US में ट्रंप का विरोध? राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए लामबंद हुए 85 डेमोक्रेट

ट्रंप को हटाए जाने की मांग मंगलवार शाम और तेज हो गई। हालांकि, मात्र इतने भर से ट्रंप को कुर्सी से नहीं हटाया जा सकता। उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए डेमोक्रेट पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के सहयोग की जरूरत होगी, जिसकी संभावना काफी कम है।

Donald Trump: ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने की एक बड़ी पहल की है लेकिन अमेरिका में अपने खिलाफ बढ़ते विरोध को वह कम नहीं कर पा रहे हैं। ट्रंप का अपने घर में ही विरोध काफी तेज हो गया है। राष्ट्रपति पद से उन्हें हटाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक 85 डेमोक्रेट सांसदों ने महाभियोग लगाकर अथवा संविधान के 25वें संशोधन के जरिए ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने जाने की मांग की है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

कमजोर नहीं दिखना चाहते डेमोक्रेट

ट्रंप को हटाए जाने की मांग मंगलवार शाम और तेज हो गई। हालांकि, मात्र इतने भर से ट्रंप को कुर्सी से नहीं हटाया जा सकता। उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए डेमोक्रेट पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के सहयोग की जरूरत होगी, जिसकी संभावना काफी कम है लेकिन डेमोक्रेट अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे अपने मतदाताओं को संकेत देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं।

End of Feed