सबके मन में यही सवाल, कौन बनेगा दिल्ली का CM? रेस में कई नाम लेकिन चौंका सकती है भगवा पार्टी

BJP Delhi CM Face: बात जब सीएम पद के लिए चेहरे के चुनाव की होती है तो भाजपा नेतृत्व अक्सर अपने फैसलों से चौंकाता है। मीडिया में चल रहे नाम धाराशाही हो जाते हैं और कोई नया नाम अचानक से आगे आ जाता है। तो क्या माना जाए कि दिल्ली में भी भाजपा आलाकमान कुछ इसी तरह का चौंकाने वाला फैसला करने वाला है। हो सकता है कि दिल्ली में भी चकाचौंध से दूर रहने वाले किसी लो प्रोफाइल वाले नेता का नाम सामने आ जाए।

BJP Delhi CM Face: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद जोरदार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। कई नाम रेस में और चर्चा में हैं। अटकलों का बाजार गर्म है। जातिगत समीकरण, संगठन अनुभव, आरएसएस से करीबी इन सभी मानकों पर फिट बैठने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री पद की रेस में बताया जा रहा है। इस रेस में अब तक दर्जन भर कुछ नामचीन तो कुछ लो प्रोफाइल वाले नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। जाहिर है कि सीएम पद के चेहरे पर जब तक मुहर नहीं लगेगी तब तक अटकलों का बाजार गर्म रहेगा और नाम उछाले जाते रहेंगे।

Delhi BJP CM Face

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

बिना चेहरे के चुनाव लड़ती आई है BJP

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा ने दिल्ली में सीएम का कोई चेहरा आगे नहीं किया था। चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। अब चूंकि सीएम इन्हीं नेताओं में से किसी एक को चुनना है तो कयास भी लग रहे हैं। भाजपा बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ती रही है। बिना सीएम फेस के वह चुनाव जीतती और हारती भी रही है। 2017 में देश के सबसे बड़े सूबे और राजनीतिक रूप से सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में भी पार्टी ने कोई चेहरा नहीं दिया था। बावजूद इसके उसने बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी उसने बिना किसी सीएम चेहरे का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इन राज्यों में भी चुनाव जीतने के बाद सीएम फेस पर अटकलें लगती रहीं लेकिन महाराष्ट्र को छोड़कर राजस्तान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ऐसे चेहरे सीएम पद के लिए सामने आए जिनका नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में दूर-दूर तक नहीं था। मोहन यादव, विष्णु देव साय, मोहन यादव ओर मोहन चरण माझी ऐसे ही नाम हैं।

End of Feed