High Blood Pressure: WHO ने जारी की अपनी पहली रिपोर्ट, अभी नहीं संभले तो हो जाएगी देर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 22, 2023, 03:59 PM IST

विश्व स्तर पर उच्च रक्तचाप से पीड़ित लगभग आधे लोग अपनी मौजूदा स्थिति से अनजान हैं। उच्च रक्तचाप से पीड़ित तीन-चौथाई से अधिक वयस्क निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।

WHO Report On High BP: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर उच्च रक्तचाप (High BP) पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित हर पांच में से लगभग चार लोगों का पर्याप्त इलाज नहीं किया जाता है। लेकिन अगर देश इलाज का दायरा बढ़ाएंगे तो 2023 और 2050 के बीच 76 मिलियन (7.6 करोड़) मौतों को रोका जा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है।

High Blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर के खतरे पर की WHO रिपोर्ट

उच्च रक्तचाप से मौतें और विकलांगता

पिछले साल के अंत में प्रकाशित द लांसेट, क्षेत्रीय स्वास्थ्य (दक्षिण-पूर्व एशिया) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मृत्यु और विकलांगता की अहम वजह उच्च रक्तचाप ही है। इसमें कहा गया है कि 2016-2020 के दौरान भारत में एक-चौथाई से भी कम उच्च रक्तचाप वाले रोगियों का रक्तचाप नियंत्रण में था, हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस दर में सुधार हुआ है, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त अंतर अब भी मौजूद है।

End of Feed