संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच क्यों छिड़ा संग्राम? जानें कौन हैं दोनों, क्या है पूरा विवाद

Scam Exposed: संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा पर स्कैम करने का आरोप लगाया तो दोनों यूट्यूबर के बीच विवाद गहरा गया। दोनों ने एक दूसरे पर तीखा प्रहार करते हुए गंभीर आरोप मढ़ दिए। इंटरनेट पर दोनों के बीच चल रहे झगड़े ने खूब सुर्खियां बंटोरी। आपको पूरा माजरा समझाते हैं।

Sandeep Maheshwari Vs Vivek Bindra: देश के दो दिग्गज यूट्यूबर और जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। एक कथित स्कैम को लेकर ये विवाद शुरू हुआ और दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रहार करने लगे। इंटरनेट पर दोनों के तू-तू-मैं-मैं ने इस कदर जोर पकड़ ली कि खुलेआम वीडियो डालकर दोनों एक-दूजे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। आपको पूरा माजरा समझाते हैं कि आखिर दो बड़े यूट्यूबर कैसे आमने सामने आ गए और इसके पीछे की असल वजह क्या है।

sandeep maheshwari vs vivek bindra

क्या है संदीप माहेश्वरी Vs विवेक बिंद्रा की पूरी कहानी?

क्या है असल माजरा, कैसे शुरू हुआ विवाद?

सोशल मीडिया पर संदीप माहेश्वरी बनाम विवेक बिंद्रा की जंग ने अब तूल पकड़ ली है। एक कथित स्कैम को लेकर दोनों के बीच इस विवाद की शुरुआत हुई। दरअसल, संदीप माहेश्वरी ने 11 दिसंबर को अपलोड किए अपने एक वीडियो में बिग स्कैम एक्सपोज करने का दावा किया था। उन्होंने इस वीडियो में बिजनेस सिखाने के एवज में हजारों रुपये के कोर्स का जिक्र किया और इसे एक बड़ा स्कैम करार दिया। वो इस वीडियो में एक लड़के ने बताया 50 हजार रुपये का कोर्स एक बड़े यूट्यूबर से खरीदा, दूसरे ने भी ऐसी ही घटना का जिक्र किया और कहा कि ऐसे कोर्स के लिए उसने 35 हजार रुपये दिए। लड़कों ने ये दावा किया कि इस कोर्स को उन्हें आगे बेचने के लिए बोला जाता है और ये एक प्रकार का मल्टी लेवल मार्केटिंग है। हालांकि माहेश्वरी ने सीधे शब्दों में इसे एक तरह का घोटाला करार दे दिया। उन्होंने आगे बोला कि इस तरह के स्कैम को रोका जाना चाहिए। संदीप माहेश्वरी ने वीडियो में किसी का नाम लिए बिना ही ये सारी बातें कही।

End of Feed