Who is INLD Nafe Singh Rathee: चौटाला परिवार के खास, हरियाणा की राजनीति के बड़े नाम... कौन थे नफे सिंह राठी, जिनपर हुई गोलियों की बारिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2024, 10:01 PM IST

Who is INLD Nafe Singh Rathee: नफे सिंह राठी हरियाणा की राजनीति के बड़े नामों से एक थे। चौटाला परिवार के खास और हर मुश्किल में ओपी चौटाला के साथ खड़े रहे, पार्टी के विभाजन के बाद भी ये ओपी चौटाला और अभय चौटाला के साथ बने रहे।

Who is INLD Nafe Singh Rathee: हरियाणा में कानून-व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा अध्यक्ष नफे सिंह राठी की सरेआम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है। नफे सिंह राठी की गाड़ी पर अपराधियों ने एक के बाद एक 30-40 राउंड फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई है। राठी के साथ-साथ एक इनेलो कार्यकर्ता की भी मौत हो गई है। साथ ही उनके 3 निजी अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

End of Feed