कौन है कोल टॉमस एलेन? एक होनहार टीचर जो बन गया ट्रंप डिनर पार्टी का हमलावर

Cole Tomas Allen:ये शख्स कभी एक होनहार टीचर हुआ करता था। फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठाकर खुद को जोखिम में डाल लिया। आरोपी ट्रंप की किस बात से नाराज था और क्या थे उसके मंसूबे।

Who is Cole Tomas Allen: वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर पार्टी में गोलीबारी ने सनसनी पैदा कर दी है। शनिवार रात वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर (WHCD) में गोलीबारी की सुर्खियों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक व मीडिया के सदस्य शामिल थे। जब ट्रंप और अन्य शीर्ष अधिकारी इस सालाना समारोह के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी एक हमलावर ने शॉटगन से सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट पर गोली चला दी। बाद में एजेंसियों ने संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलेन के रूप में की, जो लॉस एंजेलिस के टॉरेंस उपनगर में रहता है। जिस शख्स ने गोलीबारी की उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

End of Feed