Ahmedabad Plane Crash: कब और कैसे क्रैश हुआ एयर इंडिया का AI-171, क्या था कारण? न पायटल बचे न पूर्व सीएम, सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का प्लेन AI-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया। एयर इंडिया के इस प्लेन में क्रू समेत 242 लोग सवार थे, जिसमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। साथ ही प्लेन क्रैश की चपेट में आने से कई और लोगों की मौत हो गई है।

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जब एयर इंडिया के प्लेन AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि ये प्लेन चंद सेकेंड भी ही क्रैश कर जाएगा। एयर इंडिया के इस प्लेन में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। 11 साल पुराना AI-171 का यह प्लेन बोइंग कंपनी का था, जो टेकऑफ करने के 50 सेकेंड के भीतर ही क्रैश हो गया। एयर इंडिया के इस प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। अब सवाल ये है कि एयर इंडिया का यह प्लेन क्रैश कैसे हुआ, कोई टेक्निकल फॉल्ट था या फिर कुछ और...आइए जानते हैं।

End of Feed