आखिर क्या होता है 'ब्लैक बॉक्स'? राहुल गांधी ने जिससे EVM की तुलना कर दी; जानें इससे जुड़ी ABCD

What is The Black Box: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि ब्लैक बॉक्स और ईवीएम एक ही तरह काम करते हैं। उन्होंने आखिर क्या कहने की कोशिश की वो आप ब्लैक बॉक्स की परिभाषा से ही समझ जाएंगे। ऐसे में आपको इस रिपोर्ट में आसान भाषा में ब्लैक बॉक्स शब्द का मतलब समझाते हैं।

Rahul Gandhi Compared Black Box to EVM: राहुल गांधी ने ईवीएम की तुलना ब्लैक बॉक्स से की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये ब्लैक बॉक्स क्या चीज है? उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़ा कर दिया, लेकिन ब्लैक बॉक्स का जिक्र करके इशारों-इशारों में गहराई से प्रहार किया है। विज्ञान जगत में इस शब्द का ऐसा अर्थ है जो कई तरह के सवाल खड़े करते हैं। आपको हम अपने इस लेख के जरिए समझाते हैं कि कैसे राहुल ने कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना वाले अंदाज में ऐसा प्रहार किया कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

आखिर क्या होता है 'ब्लैक बॉक्स'? राहुल गांधी ने जिससे EVM की तुलना कर दी; जानें इससे जुड़ी ABCD

ईवीएम है या 'ब्लैक बॉक्स', उठ रहे गंभीर सवाल

आपको सबसे पहले समझना चाहिए कि आखिर ये ब्लैक बॉक्स है क्या चीज...। कप्यूटर, विज्ञान और इजीनियरिंग की दुनिया में ब्लैक बॉक्स एक ऐसा उपकरण होता है जो किसी वस्तु या सिस्टम की तरह काम करता है। वो अपने आंतरिक कामकाज के बारे में कोई भी इन्फॉरमेशन शेयर किए बिना ही जरूरी जानकारी को उत्पन्न करता है। इसके निष्कर्षों के लिए स्पष्टीकरण काला या फिर अस्पष्ट रहता है। स्वाभाविक रूप से ब्लैक बॉक्स मॉडल खतरनाक नहीं है, लेकिन यह कुछ ऐसे सवाल खड़े करता है, जो प्रशासनिक और नैतिक आधार पर निर्भर होते हैं।

End of Feed