Safe Her: महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या सबसे बेहतर विकल्प, जानें 3 सशक्त उपाय

Women Safety Tips: भारत में महिलाओं की सुरक्षा इन दिनों सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। समाज की इस कुप्रथा से निपटने के लिए तरह-तरह के सुझाव दिए जाते हैं। लेकिन क्या कुछ सुझाव मात्र से लोगों की सोच बदल जाएगी, वो अपनी गंदी करतूतों पर पूर्णविराम लगा देंगे। खैर आपको कुछ सशक्त उपाय के बारे में बताते हैं।

Safe Her Times: भारत में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार, अपराधों से लगातार चिंता बढ़ती जा रही है। आए दिन ऐसी वारदात को अंजाम दिया जाता है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप उठती है। कभी दहेज की खातिर अपनी पत्नी और बहु को आग में झोंक दिया जाता है, तो कभी अपनी हवस की आग बुझाने की खातिर एक बेटी को शिकार बनाया जाता है। समाज से ऐसे अपराधों का अंत करने के लिए शून्य से शुरू करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कुरीतियों से निपटने के लिए एक व्यापक और बहुआयामी दृष्टिकोण की जरूरत है। आपको ऐसे ही तीन सशक्त उपायों से रूबरू करवाते हैं।

women safety Safe Her

प्रतीकात्मक तस्वीर। (साभार: Freepik)

शिक्षा और जागरूकता

महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी बेहद जरूरी है। शिक्षा ही वो हथियार है, जिसके जरिए महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। वो खुद के अधिकारों का भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पाती है। ऐसे में पारंपरिक मान्यताओं और शिक्षा के सीमित रखने का विचार त्यागना जरूरी है। महिलाओं को अपराधों की शिकायत करने या न्याय की मांग करने से बाधित करने वाली बेड़ियों को तोड़ना जरूरी है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं अज्ञानतावश इसे सहती रहती हैं। घरेलू हिंसा से अन्य गंभीर अपराधों का जन्म होता है। महिलाएं यौन उत्पीड़न और हत्या तक का भी शिकार हो सकती हैं। ऐसे में शिक्षा और जागरूकता बढ़ाना सबसे बड़ा कदम है।

End of Feed