जानें क्या है ERASR? जो बढ़ाएगी समुद्र में इंडियन नेवी की ताकत..., दुश्मनों पर भारी पड़ेगा यह स्वदेशी हथियार

समुद्र में इंडियन नेवी की ताकत में इजाफा हो गया है बता दें कि ERASR एक पनडुब्बी रोधी हथियार प्रणाली है, जिसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलेपमेंट स्टेब्लिशमेंट पुणे द्वारा डिजाइन किया गया है, इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

What is Extended Range Anti-Submarine Rocket: भारत ने विस्तारित रेंज वाली पनडुब्बी रोधी रॉकेट प्रणाली का परीक्षण किया है, जिससे भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। विस्तारित रेंज पनडुब्बी रोधी रॉकेट (ERASR) के उपयोगकर्ता परीक्षण INS कवरत्ती से सफलतापूर्वक किये गये हैं इसे भारत के रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है जिससे कि समुद्र (Sea) में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ताकत में इजाफा हो गया है

ERASR in Indian Navy

विस्तारित रेंज वाली पनडुब्बी रोधी रॉकेट प्रणाली (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

ERASR के परीक्षण से भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए ERASR के उपयोगकर्ता परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। 23 जून से 7 जुलाई के बीच किए गए ये परीक्षण इस प्रणाली को नौसेना सेवा में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

End of Feed