क्या है El Nino, मॉनसून पर कैसे पड़ता है इसका असर, 10 प्वाइंट में समझिए

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 11, 2023, 01:53 PM IST

आइए समझते हैं कि क्या है एल-नीनो का इतिहास, ये ला-नीना से कितना अलग है और कैसे ये मौसम पर असर डालता है। मौसम को लेकर क्या कहता है आईएडी और स्काईमेट वेदर।

What is El-Nino: निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने सोमवार को कहा कि भारत में इस साल मानसून (Monsoon in India) कमजोर रहेगा और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। एजेसी ने अनुमान जताया कि ला नीना की स्थिति समाप्त होने और एल नीनो (El Nino) के प्रभाव के कारण सूखे की संभावना 20 प्रतिशत है। मानसून के मौसम के दौरान लगातार चार वर्षों तक सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश के बाद नया पूर्वानुमान भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी चिंता का कारण है।

Weather and monsoon Prediction by Skymet

एल नीनो (El Nino) के प्रभाव के कारण सूखे की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, सामान्य रहेगा मॉनसून

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस बार मॉनसून रहेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अल नीनो की स्थिति मानसून के मौसम के दौरान विकसित होने की संभावना है। इसका प्रभाव मौसम की दूसरी छमाही के दौरान देखा जा सकता है।

End of Feed