क्या है अब्राहम समझौता? इसमें शामिल होने वाला 5वां देश बनेगा ये राष्ट्र, जानें इजरायल और अमेरिका की क्या है भूमिका

ग्लोबल न्यूज प्लेटफॉर्म सेमाफॉर के मुताबिक मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ओल्द गजवानी अमेरिका में हो रहे यूएस-अफ्रीका समिट के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर सकते हैं। मॉरिटानिया के अलावा पश्चिमी अफ्रीका के चार अन्य देश—गैबोन, गिनी-बिसाउ, लाइबेरिया और सेनेगल भी इस सम्मेलन में शामिल हुए।

What is Abraham Accords? मध्य पूर्व नें शांति कायम करने की दिशा में व्हाइट हाउस की तरफ से एक बार फिर बड़ी कोशिश की जा रही है। इजरायल के साथ मुस्लिम देशों के रिश्ते सामान्य करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल में इस समझौते की पहल की थी, अब इसमें एक बार फिर नए सिरे से जान फूंकी और अन्य देशों को इससे जोड़ने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्टों की मानें ते अब्राहम अकॉर्ड से एक और इस्लामिक देश मॉरिटानिया जुड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो अब्राहम अकॉर्ड से जुड़ने वाले देशों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। अब तक इस अकॉर्ड को यूएई, मोरक्को, बहरीन और सूडान मान्यता दे चुके हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि बीते बुधवार को व्हाइट हाउस में मॉरिटानिया के प्रतिनिधियों की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से हुई। हालांकि, इस बैठक के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Abraham Accord

अब्राहम अकॉर्ड में शामिल हो सकता है अफ्रीकी देश मॉरिटानिया।

मॉरिटानिया के राष्ट्रपति से नेतन्याहू की हो सकता है मुलाकात

ग्लोबल न्यूज प्लेटफॉर्म सेमाफॉर के मुताबिक मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ओल्द गजवानी अमेरिका में हो रहे यूएस-अफ्रीका समिट के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर सकते हैं। मॉरिटानिया के अलावा पश्चिमी अफ्रीका के चार अन्य देश—गैबोन, गिनी-बिसाउ, लाइबेरिया और सेनेगल भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि मॉरिटानिया और इजरायल के बीच अमेरिका समझौता कराने के करीब था लेकिन लेकिन ट्रंप के कार्यकाल के खत्म होने से पहले यह संभव नहीं हो सका।

End of Feed