क्या केजरीवाल की राह पर चलेंगे हेमंत सोरेन? झारखंड के CM अगर फिर हुए गिरफ्तार तो, ये हैं 3 विकल्प

If Hemant Soren Arrested: अगर हेमंत सोरेन फिर से गिरफ्तार होते हैं तो क्या वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे या फिर जेल में रहते हुए अरविंद केजरीवाल के पदचिन्हों पर चलेंगे? सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि उनके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार अभी भी लटक रही है। उन्हें जमानत मिली है, न कि वो निर्दोष साबित हुए हैं।

Hemant Soren Arrested Again What Happened Next: हेमंत सोरेन का असल प्लान क्या है? कथित जमीन घोटाला मामले में उन्हें भले ही झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी हो, लेकिन उनकी राह के कांटे कम नहीं हुए हैं। जेल से बाहर आते ही अपने सबसे बड़े फैसले के तौर पर उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी दोबारा संभालने का फैसला लिया, सीएम पद की शपथ भी ले ली, लेकिन एक सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है कि यदि जांच एजेंसियों का चाबुक फिर चला, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी और वो फिर जेल की सलाखों के पीछे चले जाते हैं, तो फिर क्या करेंगे?

Hemant Soren Arrested Again What Happened Next

केजरीवाल की राह पर हेमंत सोरेन?

अगर अब जेल जाते हैं हेमंत सोरेन, तो क्या होगा?

कहावत है कि 'दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है'। हालांकि हेमंत सोरेन के फैसले और उनकी बॉडी लैंग्वेज ये जाहिर कर रही है कि उन्हें अब अपनी गिरफ्तारी की टेंशन नहीं है और यदि वो गिरफ्तार भी हो जाते हैं तो उनके पास कई ऐसे विकल्प है, जिसका इस्तेमाल करने से वो इस बार तो नहीं कतराएंगे। आपको तीन मुख्य विकल्प समझना चाहिए, जिसे हेमंत अपना सकते हैं।

End of Feed