अनएकेडमी ने टीचर को नौकरी से क्यों निकाला, पढ़े-लिखों को वोट देने की बात क्यों पड़ गई भारी?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 18, 2023, 03:55 PM IST

करण सांगवान को इस तरह से हटाए जाने पर हंगामा और विवाद खड़ा हो गया है। इस पर राजनीति भी जोरों पर है। अनएकेडमी ने सफाई देते हुए कहा कि करण ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया था...

Unacademy Fired Teacher: एडटेक कंपनी अनएकेडमी (Unacademy) द्वारा अपने टीचर को निकालने का मामला इन दिनों गर्माया हुआ है। इस टीचर का वो वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कारण उसे नौकरी से निकाला गया। इस वीडियो में करण सांगवान नाम का टीचर छात्रों से आगामी चुनावों में पढ़े-लिखे लोगों को वोट देने के लिए कह रहा है। शिक्षक की यही अपील उस पर भारी पड़ गई और उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

unacademy Teacher Fired

करण सांगवान को नौकरी से निकाला

क्या कहा था करण सांगवान ने

इस वीडियो करण कह रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं रोऊं या हंसूं। क्योंकि मेरे पास भी मेरे बेयर एक्ट्स हैं, बहुत सारे केस लोड हैं, बहुत सारे नोट्स हमने भी बनाए थे। बहुत मेहनत है। आप लोगों को भी काम मिल गया। याद रखें कि अगली बार जब भी आप वोट करें तो एक शिक्षित व्यक्ति को चुनें ताकि आपको दोबारा इस स्थिति का सामना न करना पड़े। उस व्यक्ति को वोट दें जो चीजों को समझता हो। अपने फैसले ठीक से ले सके।

End of Feed