Times Now Navbharat Explainer: अभिषेक बनर्जी से मदन मित्रा तक... चुनावी हार के बाद आखिर क्यों अपने ही गढ़ में हमले-गुस्से का शिकार हो रहे हैं TMC दिग्गज?

Times Now Navbharat Explainer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद राज्य में एक अनोखा राजनीतिक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार, कट-मनी और दबंगई से नाराज जनता अब टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध जताने के लिए 'अंडे' का इस्तेमाल कर रही है।

Times Now Navbharat Explainer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की सियासत को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार चुनाव बाद हिंसा (Bengal election 2026 post poll violence) और जनता के भारी आक्रोश की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार का जन-आक्रोश थोड़ा अलग और अनोखा रूप ले चुका है।

TMC leaders egg attack news

मदन मित्रा और सौगत रॉय भी निशाने पर (फोटो: एआई इमेज)

सत्ता से बाहर होते ही टीएमसी के बड़े और कद्दावर नेताओं के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गुस्से को जाहिर करने का सबसे बड़ा और प्रतीकात्मक जरिया अब 'अंडा' बन गया है। कुछ ही हफ्तों के भीतर अभिषेक बनर्जी, सौगत रॉय और मदन मित्रा जैसे दिग्गज नेताओं पर अंडे फेंककर विरोध (TMC Leaders Egg Attack News) जताया जा चुका है।

End of Feed