नोबेल पुरस्कार से अब तक सम्मानित हो चुके हैं US के ये 4 राष्ट्रपति, क्या इस बार ट्रंप को मिलेगा यह अवॉर्ड?

शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। रूजवेल्ट को यह पुरस्कार 1906 में मिला। रूजवेल्ट को यह पुरस्कार रूस और जापान के बीच हुए युद्ध को खत्म कराने में मध्यस्थता के लिए दिया गया। रूजवेल्ट ने ‘ट्रीटी ऑफ पोर्ट्समाउथ’ पर दोनों देशों को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया।

Nobel Peace Prize 2025: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 10 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होनी है। इस पुरस्कार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार के दावे ने इस अवॉर्ड को दिलचस्प बना दिया है। दुनिया भर के लोग यह जानना चाहते हैं कि नोबेल का शांति पुरस्कार ट्रंप को मिलता है कि नहीं। ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर यह पुरस्कार बराक ओबामा को मिल सकता है तो उन्हें क्यों नहीं। उन्होंने दुनिया भर में सात से आठ युद्ध रुकवाए हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर भी शामिल है। हालांकि, भारत ने सीजफायर में ट्रंप की भूमिका को खारिज किया है। शांति के नोबेल पर ट्रंप के बार-बार के दावे के बाद दुनिया भर में यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलना चाहिए या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपतियों की अगर बात करें तो नोबेल का शांति पुरस्कार अब तक चार राष्ट्रपतियों और एक उप राष्ट्रपति को मिल चुका है। यहां हम नोबेल पुरस्कार पाए इन चार राष्ट्रपतियों के बारे में जानेंगे-

nobel

नोबेल शांति पुरस्कार 2025। तस्वीर-AP

थियोडोर रूजवेल्ट

शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाले थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। रूजवेल्ट को यह पुरस्कार 1906 में मिला। रूजवेल्ट को यह पुरस्कार रूस और जापान के बीच हुए युद्ध को खत्म कराने में मध्यस्थता के लिए दिया गया। रूजवेल्ट ने ‘ट्रीटी ऑफ पोर्ट्समाउथ’ पर दोनों देशों को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया। वह 1901 से 1909 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। रूजवेल्ट ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी और कोलंबिया लॉ स्कूल से पढ़ाई की।

End of Feed