सीरिया में कब और कैसे हुई विद्रोह की शुरुआत? जानें इतिहास; देखें पूरी टाइमलाइन

History of Civil War in Syria: क्या आप जानते हैं कि सीरिया में कब और कैसे गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी? इस विद्रोह की वजह क्या थी? सीरिया की राजधानी दमिश्क में विद्रोहियों के घुसने और राष्ट्रपति बशर-अल असद के देश छोड़कर भागने संबंधी दावों के बीच सरकार गिरने के साथ ही असद परिवार के 50 साल के शासन का रविवार तड़के अप्रत्याशित अंत हो गया और लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। आपको इस विद्रोह का पूरा इतिहास इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Timeline of Syrian Conflict: सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद की सरकार का पतन हो चुका है, सीरियाई लोगों की भीड़ दमिश्क के चौहारों पर जश्न मनाने के लिए एकत्र हुई, उसने असद विरोधी नारे लगाए और कार के हॉर्न बजाए। कुछ इलाकों में जश्न में गोलियां भी चलाई गईं। सैनिक और पुलिस अधिकारी अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए और विद्रोही रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में घुस गए। दमिश्क के वीडियो में कुछ परिवार राष्ट्रपति भवन में घूमते दिखे और कुछ लोग प्लेट एवं अन्य घरेलू सामान लेकर निकलते नजर आए। सीरिया के इस विद्रोह के बाद दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरिया में विद्रोह की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

Timeline of Syrian Conflict

सीरिया में विद्रोह का इतिहास।

सीरिया में कब शुरू हुआ था विद्रोह?

ये बात साल 2011 की है, जब फरवरी सीरिया में विद्रोह की शुरुआत हुई थी। 15 मार्च 2011 को लोगों ने राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यह विरोध प्रदर्शन अरब जगत के विस्तृत विद्रोह का एक हिस्सा था। इसके ठीक 10 दिन बाद ही विद्रोह इतना बढ़ गया था कि 25 मार्च, 2011 को सीरिया की सेना ने विद्रोहियों पर गोली चलाई। इसी के अगले साल 2012 में विद्रोह प्रदर्शनों ने गृहयुद्ध का रूप ले लिया। सीरियाई सरकार और विपक्षी समूहों के बीच युद्ध शुरू हुआ। ये इस कदर बढ़ता चला गया कि 2014 में अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप होने लगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने आईएसआईएल के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए। फिर साल 2015 में रूस ने सीरियाई सरकार का समर्थन करने के लिए हवाई हमले शुरू किए। आपको सिलसिलेवार तरीके से ये बताते हैं कि कब और कैसे हालात ऐसे बन गए।

End of Feed