सत्य निकेतन से छात्रों का पलायन शुरू, सबसे बड़ा सवाल- सामान तो बांध लिया, पर अब जाएं कहां?

सत्य निकेतन में इमारतों के सील होने और बिजली-पानी काटे जाने के बाद सामान समेटकर सड़कों पर खड़े छात्रों के सामने सबसे बड़ा संकट नया ठिकाना तलाशने का है।

Delhi PG Collapse News: दक्षिण दिल्ली के छात्र बहुल क्षेत्र सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब आसपास की इमारतों को खाली कराए जाने और छात्रों के पलायन का दौर शुरू हो गया है। 6 सितंबर (रविवार) दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन में स्थित 'हॉस्टल डेज' नामक एक 5-मंजिला पीजी (पेइंग गेस्ट) इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। 27 घंटे से अधिक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 7 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

satya niketan

सत्य निकेतन में पीजी खाली कर रहे हैं छात्र

इस हादसे के बाद नगर निगम (MCD) और प्रशासन की कार्रवाई तथा इलाके में बने अन्य जर्जर और अवैध निर्माण वाले पीजी में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल है। इसके चलते मंगलवार (8 सितंबर) को आसपास की अन्य इमारतों और पीजी में रह रहे बड़ी संख्या में छात्र अपने बैग और सामान समेटकर कमरे खाली करते देखे गए।

End of Feed