यूपी नतीजों ने बढ़ाया अखिलेश का हौसला, अब महाराष्ट्र में दिखाएंगे दम, क्या INDI अलायंस का बिगड़ेगा समीकरण?

इंडिया गुट में शामिल सपा ने महाराष्ट्र में किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन उसने उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीती थीं, जिससे भाजपा को झटका लगा था। इसी आधार पर अब महाराष्ट्र में लड़ाई की तैयारी है।

Maharashtra Assembly Elections: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन से अखिलेश यादव का हौसला बढ़ा दिया है। चुनावी जीत के बाद सांसदों की संख्या के लिहाज से सपा तीसरी सबसे पार्टी बन गई है। इस जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के दौरान इंडिया गठबंधन के सहयोगी सपा को अधिक हिस्सेदारी देकर वह सम्मान देंगे, जिसकी वह हकदार है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने नवनिर्वाचित सपा सांसदों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंक दिया।

पूर्व सपा विधायक ने लगाया अन्याय का आरोप

भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख ने भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (गुट का नाम लिए बिना), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया का हिस्सा हैं।

End of Feed