हलवा सेरेमनी पर राहुल गांधी vs निर्मला सीतारमण, विपक्ष के नेता को वित्त मंत्री ने दिया जवाब; जानें क्या है माजरा

Halwa Ceremony Controversy: हलवा सेरेमनी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ जो सीतारमण को राहुल के लिए ये कहना पड़ गया कि उन्होंने वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों का अपमान किया है। आपको सारा माजरा बताते हैं।

Rahul Gandhi vs Nirmala Sitharaman: जहां एक ओर बजट को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा, तो वहीं बजट से पहले होने वाले हलवा सेरेमनी को लेकर भी सियासी उठापटक का दौर बदस्तूर जारी है। हलवा समारोह से जुड़ा वो विवाद आखिर क्या है, जिसे लेकर संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है। निर्मला सीतारमण ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि हलवा सेरेमनी बजट की तैयारी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसकी आलोचना इससे जुड़े कर्मचारियों का ‘अपमान करना’ है।

Rahul Gandhi vs Nirmala Sitharaman on Halwa Ceremony

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण vs नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी के लिए क्या बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण?

लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हलवा समारोह उस समय से चल रहा है जब से वित्त मंत्रालय का प्रीटिंग प्रेस मिंटो रोड में हुआ करता था। हमारे देश में कोई भी अच्छा काम करने से पहले मुंह मीठा करने की परंपरा है। इसकी आलोचना करना बजट की तैयारियों से जुड़े कर्मचारियों का मजाक उड़ाना और उनका अपमान करना है।' उन्होंने ये जवाब विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिया।

End of Feed