Independence Day: मनमोहन सिंह को आज पीछे छोड़ देंगे पीएम मोदी, किन मुद्दों पर कर सकते हैं बात? 5 पॉइंट में समझिए सबकुछ

15 August: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीछे छोड़ देंगे। लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे। वो ऐसा करने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उनके अलावा जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ये कीर्तिमान अपने नाम रखा है। आपको बताते हैं आज पीएम के संबोधन में क्या खास हो सकता है।

Independence Day Special: पीएम मोदी आज अपने नाम एक नया कीर्तिमान (Record) दर्ज करने जा रहे हैं। वो लाल किले से झंडा फहराने के मामले में मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ने वाले हैं, हालांकि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बराबरी कर पाने से वो फिलहाल दूर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में में जहां वह अपनी सरकार का एजेंडा रखते हैं, रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, महत्वपूर्ण नीति और कार्यक्रम की घोषणा करते हैं वहीं देश के समक्ष ज्वलंत मुद्दों के बारे में बात भी करते हैं। आपको इस लेख में बताते हैं 5 खास बातें।

PM Modi Manmohan Singh

नरेंद्र मोदी, जवाहरलाल नेहरू और मनमोहन सिंह।

नेहरू और इंदिरा को कितनी बार मिला ये सम्मान?

स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा को 16 बार मिला था।

End of Feed