बजट, यूसीसी, एससी/एसटी एक्ट, आरक्षण और इमरजेंसी... राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें पढ़िए

PM Modi's Address in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के दौर में लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी प्रहार किए। अपने संबोधन में पीएम ने बजट से लेकर देश की सीमा पर बसे गांव, यूसीसी और इमरजेंसी तक का जिक्र किया।

PM Modi Slams Congress: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट का जिक्र किया। पीएम मोदी ने दावा किया कि यह बजट हमारे समाज के गरीब लोगों के हित में है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमने अपने देश की सीमाओं पर बसे गांवों के प्रति अपना नजरिया बदला।

PM Modi's Address in Rajya Sabha

राज्यसभा में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा?

बजट के बारे में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट में हमने समाज के कई छोटे-छोटे क्षेत्रों को छुआ है, जैसे चमड़ा और फुटवियर उद्योग। इससे हमारे समाज के गरीब लोगों को लाभ होगा। उदाहरण के लिए, खिलौना उद्योग में ज्यादातर गरीबों को रोजगार मिलता है। हमने उस पर ध्यान केंद्रित किया और इस उद्योग में काम करने वाले लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया। इससे बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले हम खिलौने आयात करते थे, लेकिन आज हम तीन गुना खिलौने निर्यात कर रहे हैं।

End of Feed