BJP के खिलाफ केंद्र में बनने लगा महागठबंधन, नीतीश बनेंगे खेवनहार, साथ आए पवार

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 14, 2023, 02:48 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर थे। साथ में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। दोनों ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर राहुल गांधी से मुलाकात की।

Nitish Meets Rahul: क्या बिहार की तर्ज पर ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन बन रहा है। दो दिन पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात तो इसी ओर इशारा करती है। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि 2024 के लिए बीजेपी के मुकाबले के लिए विपक्ष ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। साथ ही चर्चा शुरू हो गई कि क्या नीतीश पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

Nitish Kumar Meets Rahul Gandhi

बीजेपी के खिलाफ केंद्र में बनने लगा महागठबंधन

दिल्ली में हुई अहम बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर थे। साथ में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे। दोनों ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नीतीश और राहुल ने मीडिया से भी बातचीत की।नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी विपक्षी एकता पर बात हुई है। हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की है। सकारात्मक बातचीत हुई है।

End of Feed