मानसून को लेकर जितने सवाल-उतने जवाब...कहां पहुंचा, कहां ठहरा और किस राज्य में कितनी बारिश? एक क्लिक में जानिए सबकुछ

Monsoon Update 2024: केरल में मानसून (Monsoon) दो दिन पहले यानी 30 मई को ही पहुंच गया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर दिशा की तरफ बढ़ा केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, गोवा और तेलंगाना, दक्षिणी महाराष्ट्र होते हुए 12 जून तक पूरे पूर्वोत्तर को कवर कर लिया। हालांकि, 18 जून के बाद मानसून ठहर से गया। 20 जून से इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

Monsoon Update 2024: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Monsoon Update) में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद मौसम एकदम बदल गया है। यहां तापमान (Delhi Temperature) में गिरावट आई है। प्रचंड गर्मी और भीषण हीटवेव (Heat wave) के लंबे स्पेल से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन यहां के लोगों को मानसून (Monsoon update) और बारिश (Monsoon Rain) का इंतजार अभी भी है। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी झेल रहे हैं और पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।

Monsoon.

केरल में मानसून दो दिन पहले यानी 30 मई को ही पहुंच गया था। 18 जून के बाद मानसून ठहर से गया, 20 जून से इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं 30 मई को केरल पहुंच गई थीं। यहां मानसून ने बारिश कराई। इसके बाद मानसून (Monsson arrival Date) आगे बढ़ना शुरू हुआ। 10 जून तक तो मानूसन (Monsoon update) की रफ्तार बेहतर रही, लेकिन इसके बाद यह ठहर गया। IMD की मानें तो 21 जून तक देश के 14 राज्यों में मानूसन की एंट्री हो चुकी है। हालांकि, देश के कई हिस्से अभी भी मानूसन का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed