'मौत का सौदागर, नीच चाय वाला और अब जहरीला सांप', चुनाव से पहले 'सेल्फ गोल' क्यों करती है कांग्रेस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 28, 2023, 01:11 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : चुनावों के दौरान अपने बयानों से फायदा से ज्यादा अपना सियासी नुकसान कराने के काम में कांग्रेस माहिर हो चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। राज्य का सियासी पारा गर्म है और बयानबाजी भी खूब हो रही है।

Karnataka Assembly Election 2023 : चुनाव-प्रचार के दौरान नेता अपने विरोधियों पर निशाना साधते हैं और तीखे हमले करते हैं। जुबानी जंग भी खूब देखने को मिलती है लेकिन चुनावी रौ में नेता कभी-कभी ऐसी बातें बोल देते हैं या बयान दे देते हैं जिससे चुनाव में पार्टी को फायदा कम नुकसान ज्यादा हो जाता है। चुनावों के दौरान अपने बयानों से फायदा से ज्यादा अपना सियासी नुकसान कराने के काम में कांग्रेस माहिर हो चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। राज्य का सियासी पारा गर्म है और बयानबाजी भी खूब हो रही है। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को ऐसा बयान दे दिया जिसके बारे में चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि इससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है।

m kharge

खड़गे के बयान पर हमलावर हुई भाजपा।

जनसभा में खड़गे ने क्या कहा

गडग जिले के रोन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं तो छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तो मर जाएंगे। अगर आपको लगता है कि नहीं, नहीं, यह जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने इसे दिया है, सज्जन प्रधानमंत्री ने दिया है तो इसे चाटकर देखिए। अगर आप इस जहर को चाटेंगे तो हमेशा के लिए सो जाएंगे।’ खड़गे ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केवल इतना कहा कि भाजपा एक सांप की तरह है और पार्टी की विचारधारा जहर की तरह है। उन्होंने कहा कि अगर आप इस विचारधारा का समर्थन करते हैं और इसे अपनाते हैं तो मौत निश्चित है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने उनके (मोदी के) खिलाफ नहीं बोला, क्योंकि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं कभी निजी टिप्पणियां नहीं करता।’

End of Feed