कश्मीर है पाकिस्तान के गले की नस...हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में अलग, जनरल मुनीर के जहरीले बोल के समझिए मायने

जनरल असीम मुनीर ने प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया और उन्होंने विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से देश की कहानी मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वज मानते थे कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में अलग हैं।

General Asim Munir Kashmir Statement: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पहले के जनरलों की तरह भारत के खिलाफ आग उगली है। एक बार फिर भारत के खिलाफ आखिर तक लड़ने का राग अलापा है। जनरल मुनीर ने प्रवासी पाकिस्तानियों सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी नफरती सोच को सामने रखा। इस दौरान जनरल मुनीर ने प्रवासियों को जो गुर बताए वो नफरत को कम करने की बजाय उसे और बढ़ावा देने की रणनीति नजर आती है। ऐसे समय पर जब विश्व कई जगहों पर संघर्ष देख रहा है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है, ऐसे जनरल मुनीर का भाषण न सिर्फ पाक सेना की नाकामी की पोल खोलता है बल्कि पाकिस्तान के एक नाकाम देश होने की गवाही भी देता है। आखिर जनरल मुनीर के इन जहरीले बोल के मायने क्या हैं।

Pak army Gen munir

जनरल आसिम मुनीर के जहरीले बोल

आंतरिक संघर्षों में घिरा पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान इन दिनों कई तरह के संघर्षों से जूझ रहा है। बलूचिस्तान में लगातार बढ़ रहे विरोध और प्रतिरोध ने पाकिस्तानी सेना को बैकफुट पर डाल दिया है। सेना की नाकामी ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान घरेलू मोर्चे पर भी बुरी तरह संकट में घिरा हुआ है। ऐसे में अवाम का ध्यान बंटाने के लिए उसने फिर कश्मीर को चारे के रूप में इस्तेमाल किया है। कश्मीर के नाम पर देशवासियों को भड़काकर जनरल मुनीर सेना की नाकामी से ध्यान हटाना चाहते हैं। कश्मीर, पाकिस्तान की सबसे कमजोर नस है और पाकिस्तान की सेना और हुक्मरान हर मुश्किल वक्त पर इसे जमकर भुनाते हैं। बलूचिस्तान में बुरी तरह फंसी पाकिस्तानी सेना का चेहरा बचाने का ये मुनीर का अपना तरीका है जिसे उनके पूर्ववर्ती जनरल भी अपनाते रहे हैं।

End of Feed