क्या उत्तर कोरिया की मिसाइलों से यूक्रेन को निशाना बना रहा रूस? जेलेंस्की ने क्यों किया यह दावा

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमलों में तेजी उस समय आई है जब कीव लगातार ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के गोदामों को निशाना बनाया है। वाइल्डबेरीज को रूस का ‘अमेजन’ कहा जाता है और हाल के हफ्तों में उसके ठिकानों को बार-बार निशाना बनाया गया है।

Russia-Ukraine War: 24 फरवरी 2022 को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला बोला तो दुनिया ने यही समझा कि यह युद्ध कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा क्योंकि रूस की सैन्य क्षमता के आगे यूक्रेन नहीं टिक पाएगा, वह घुटने टेक देगा लेकिन साढ़े चार साल बाद भी यूक्रेन यह युद्ध लड़ रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में उसके नागरिक मारे गए हैं और जख्मी हुए हैं। यूक्रेन के करीब 18 से 20 फीसदी हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो चुका है। रूसी हमलों का यूक्रेन ने भी पलटवार किया है। यूक्रेन के हमलों में उसके सैनिक हताहत हुए हैं और कीव अब रूस के अंदरूनी इलाकों में हमले कर रहा है। कहने का मतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद दोनों देशों के बीच वार-पलटवार जारी है। युद्ध कब रुकेगा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अब दोनों देश रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने से परहेज नहीं कर रहे। एक दूसरे को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में संपत्तियों को नुकसान तो पहुंच ही रहा है, आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं।

russia Ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध। तस्वीर-AI

रूस के सहयोगी देश की थी मिसाइल-जेलेंस्की

यूक्रेन और रूस के बीच जंग की सूरत बदल रही है। दोनों तरफ से ज्यादा भीषण होने शुरू हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनके देश पर हमले के लिए रूस अब उत्तर कोरिया की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा है कि जापोरिझिया में हुए हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई और कम से कम 19 लोग घायल हुए। हमले में रूस के सहयोगी देश की मिसाइल का इस्तेमाल हुआ। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमलों में तेजी उस समय आई है जब कीव लगातार ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज के गोदामों को निशाना बनाया है। वाइल्डबेरीज को रूस का ‘अमेजन’ कहा जाता है और हाल के हफ्तों में उसके ठिकानों को बार-बार निशाना बनाया गया है। यूक्रेन पर ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब इससे एक दिन पहले यूक्रेनी ड्रोन हमलों में रूस के तातारस्तान गणराज्य में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। तातारस्तान यूक्रेन की सीमा से 1,100 किलोमीटर (680 मील) से अधिक दूर है।

End of Feed