5th जेनरेशन फाइटर जेट बनाने की योजना में जुटा भारत, क्या है AMCA, कैसे साबित होगा गेम चेंजर?

एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) एक महत्वाकांक्षी अगली पीढ़ी का प्रोजेक्ट है जिसका उद्देश्य भारतीय वायु सेना और नौसेना दोनों के लिए पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ, मल्टी-रोल लड़ाकू विमान विकसित करना है।

What Is Advanced Medium Combat Aircraft: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपनी रक्षा तैयारियों को तेज करने में जुटा है ताकि दुश्मन देश पर आंख उठाकर भी न देख सके। इसी उद्देश्य के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना के लिए स्वदेशी रूप से पांचवीं पीढ़ी के डीप पेनेट्रेशन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) विकसित करने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्देश्य एडवांस स्टील्थ फीचर्स के साथ एक मध्यम वजन वाला, डीप पेनेट्रेशन फाइटर जेट बनाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव की पृष्ठभूमि में यह फैसला हुआ है। इसमें भारत के राफेल और पाकिस्तान के J-10C के बीच मुकाबला हुआ और भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। इसमें क्या-क्या होगा खास, आइए विस्तार से जानते हैं।

Fighter Jet India

भारत बना रहा स्टील्थ फाइटर जेट

एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट क्या है?

  • 25 टन के ट्विन-इंजन वाले एयरक्राफ्ट AMCA में 6.5 टन की क्षमता का आंतरिक ईंधन टैंक होगा। इसकी एडवांस स्टील्थ फीचर्स इसे आधुनिक युद्ध में नई और विकासशील चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएंगी।
  • पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट में एडवांस फैसले लेने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रॉनिक पायलट होगा।
  • इसमें रियल टाइम वॉर कोऑर्डिनेशन के लिए नेटसेंट्रिक वारफेयर सिस्टम, कई तरह के हथियारों के लिए एक आंतरिक वेपन-बे और रखरखाव के लिए इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट भी है। लड़ाकू जेट जटिल युद्ध के हालात में भी मदद करेगा और मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) के साथ सहज कोऑर्डिनेशन प्रदान करेगा।
  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनल वेपन-बे में 1,500 किलोग्राम के पेलोड के साथ चार लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और कई सटीक-निर्देशित हथियार रखे जा सकते हैं।

End of Feed