अंतरिक्ष से रात के अंधेरे में धूप लाकर कैसे बेचेगी अमेरिकी कंपनी Reflect Orbital? भारत की Skyroot Aerospace की क्या है भूमिका

अमेरिका की रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल अंतरिक्ष से धरती पर रात के अंधेरे में धूप लाने की तैयारी में, जिसमें मदद एक भारतीय कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस कर रही है।

जरा कल्पना कीजिए, रात के 12 बजे हैं, चारों तरफ घना अंधेरा है, लेकिन अचानक आसमान से सूरज की रोशनी बरसने लगती है। न सूर्योदय हुआ, न सुबह हुई, फिर भी धरती का एक हिस्सा दिन की तरह जगमगा उठा! सुनने में किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन अमेरिका की एक कंपनी इसी कल्पना को हकीकत में बदलने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस सपने को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में भारत की एक निजी कंपनी भी मदद करेगी। योजना है अंतरिक्ष में विशाल दर्पणों से लैस उपग्रह भेजने की, जो रात में धरती के चुनिंदा हिस्सों पर सूरज की रोशनी परावर्तित करेंगे। लेकिन क्या वाकई अंतरिक्ष से 'धूप' मंगाई जा सकती है? इससे रात में सौर ऊर्जा बनाने से लेकर आपदा के वक्त बचाव अभियान चलाने तक क्या-क्या बदल सकता है?

End of Feed