Explained: क्या Iran War से पुतिन को मिल रहा है फायदा?

ईरान ने पहले ही पश्चिम एशिया के एक अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए किया जाता है। उधर, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूसी तेल बेचने की इजाजत वाला कदम वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए उठाया गया है। लेकिन इसका क्या असर हो रहा है?

ईरान युद्ध के नतीजों का असर दुनिया पर लगातार पड़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) अभी भी बंद है, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, दुनिया भर के बाजार धराशायी हो गए हैं और पश्चिम एशिया में उथल-पुथल मची हुई है। दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन एक देश ऐसा है जिसे इस युद्ध से फायदा मिलता दिख रहा है। ऐसा लगता है कि रूस इस युद्ध से शुरुआती विजेता के रूप में उभर रहा है। अमेरिका ने अस्थायी रूप से 11 अप्रैल तक समुद्र में मौजूद रूसी तेल की बिक्री की अनुमति दी, तो इस पर एक तरह से मुहर भी लग गई। वाशिंगटन ने यह कदम तेहरान की उन धमकियों के बाद उठाया है कि अगर उसकी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला हुआ तो वह क्षेत्र के तेल और गैस भंडारों को जला देगा।

Putin And Iran War

ईरान युद्ध को पुतिन को कैसे फायदा?

ईरान ने पहले ही पश्चिम एशिया के एक अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए किया जाता है। उधर, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूसी तेल बेचने की इजाजत वाला कदम वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए उठाया गया है। लेकिन इसका क्या असर हो रहा है? ईरान युद्ध से रूस को कैसे फायदा हो रहा है? आइए इस पर गहराई से नजर डालते हैं।

End of Feed