वियतनाम के द्वीपों की सैर 15 भारतीयों के लिए कैसे बन गई मौत का सफर, क्या-क्या हुआ?

इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और बचे हुए लोग बचाव कार्य में घंटों तक फंसे रहे। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में दुख की लहर है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं। आखिर कैसे हुआ हादसा...

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के नीले पानी में द्वीप घूमने की चाह भयावह त्रासदी में तब्दील हो गई। द्वीप देखने की चाहत भयानक हादसे में बदल गई। यहां 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट खराब मौसम में पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और बचे हुए लोग बचाव कार्य में घंटों तक फंसे रहे। मारे गए सभी लोग भारतीय थे जो यहां घूमने आए थे। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में दुख की लहर है और परिजन शोक में डूबे हुए हैं। आखिर कैसे हुआ हादसा, भारत की किन जगहों के पर्यटक इस जहाज में सवार थे और अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए विस्तार से।

Vietnam tragedy

वियतनाम में बड़ी त्रासदी (AI Image)

कैसे हुआ हादसा?

वियतनामी समाचार आउटलेट वीएनएक्सप्रेस के अनुसार, स्पीडबोट फु क्वोक द्वीप में स्थित मे रुट द्वीप से अन थोई बंदरगाह तक पर्यटकों को ले जा रही थी, तभी होन मे रुट न्गोई से लगभग 400 मीटर दूर पलट गई। मे रुट ट्रोंग (May Rut Trong) और मे रुट न्गोई (May Rut Ngoai) से मिलकर बना मे रुट द्वीप (May Rut Islet) वियतनाम के सबसे लोकप्रिय द्वीप भ्रमण स्थलों में से एक है। अन थोई से लगभग 10-12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह उष्णकटिबंधीय द्वीप अपने क्रिस्टल-क्लियर पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तटों और जीवंत प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है, जो हर साल हजारों पर्यटकों को स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और दिन भर की क्रूज यात्राओं के लिए आकर्षित करता है। यहां की यात्रा बेहद मनोरम होती है, जिसमें आमतौर पर नाव या स्पीडबोट से 20 से 40 मिनट लगते हैं। लेकिन 20-40 मिनट का सफर कभी न भूलने वाला मौत का सफर बन गया।

End of Feed