यूपी की 9 सीटों में से यह सीट बनी सपा के लिए नाक का सवाल, BJP की बिछाई बिसात बढ़ा रही टेंशन

UP By Election 2024 : करहल सीट पर सपा ने तेज प्रताप यादव को मैदान में उतरा है। तेज प्रताप मुलायम सिंह यादव के पोते और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामोद हैं तो वहीं भाजपा ने इस सीट पर अनुजेश प्रताप यादव को मैदान में उतारा है, अनुजेश मुलायम सिंह यादव के दामाद और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मैनपुरी लोकसभा सीट के 5 विधानसभा सीटों में से एक है करहल
  • 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से अखिलेश यादव जीते थे
  • इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा से तेज प्रताप यादव उम्मीदवार

UP By Election 2024 : वैसे तो उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और इन सभी सीटों पर राजनीतिक दल अपने पूरे दम-खम के साथ ताल ठोक रहे हैं लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प और कांटे का होता जा रहा है। इन सीटों पर शुरुआत में मुख्य रूप से मुकाबला भारतीय जनता पार्टी गठबंधन और समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच माना जा रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है, इसकी वजह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है। आम तौर बसपा उप चुनाव नहीं लड़ती लेकिन इस बार बसपा सुप्रीमो ने इन सभी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर इन सीटों पर मुकाबला दिलचस्प और कहीं जगहों पर त्रिकोणीय बना दिया है।

karhal seat

23 नवंबर को आएगा करहल सीट का चुनाव नतीजा।

करहल सीट पर जून तक विधायक थे अखिलेश

बसपा के मैदान में आ जाने से भाजपा और सपा के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनावी मैदान में तीसरे खिलाड़ी के आ जाने से दोनों दलों ने नए सिरे से अपने सियासी और जातीय समीकरण को बिठाने पड़े हैं। इन नौ सीटों में एक बेहद खास सीट करहल है, इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जून तक विधायक थे। अखिलेश के लोकसभा पहुंचने के बाद यह सीट खाली हुई और इस पर उप चुनाव हो रहा है। यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है, और इस सीट के चुनाव नतीजे पर सबकी नजर बनी हुई है, लेकिन बसपा के उम्मीदवार और भाजपा के बिछाए सियासी समीकरण सपा की राह मुश्किल बना रहे हैं।

End of Feed