अब FATF ने की पहलगाम हमले की निंदा, टेरर फंडिंग पर जारी करेगा रिपोर्ट...पाकिस्तान पर यूं शिकंजा कस रहा भारत

सूत्रों ने बताया है कि भारतीय अधिकारी पाकिस्तान का नाम एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालने के लिए काम कर रहे हैं। वैश्विक निगरानी संस्था की ग्रे लिस्ट में अभी 24 देश शामिल हैं, जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण के लिए निगरानी की जा रही है।

FATF condemns Pahalgam attack- पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान आतंकियों को मदद देने के मामले पर फिर बेनकाब हुआ है। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करके उसे सबक सिखाया, बल्कि पूरी दुनिया को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों जरूरी था।जवाब में जब पाकिस्तान ने भारत के रिहायशी और मिलिट्री बेस को निशाना बनाने की कोशिश की तो भारी नुकसान झेलना पड़ा। भारत ने पलटवार किया और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को अपने कई सैनिकों की मौत और एयरबेस की तबाही झेलनी पड़ी। अब वैश्विक आतंकवाद निगरानी संस्था FATF ने पहलगाम हमले की निंदा कर पाकिस्तान के माथे पर शिकन ला दी है। FATF आतंकवाद वित्तपोषण पर एक रिपोर्ट भी जारी करेगा। उधर, भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसते हुए उसे FATF की ग्रे लिस्ट में लाने की मुहिम छेड़ दी है।

FATF pak

पाकिस्तान पर कसेगा FATF का शिकंजा

FATF ने की पहलगाम मामले की निंदा

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की निंदा की है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक मारे गए थे। FATF ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पहलगाम हमला और अन्य आतंकवादी हमले आतंकवाद समर्थकों की ओर से धन के बिना नहीं हो सकते। FATF द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है- आतंकवादी हमले दुनिया भर में लोगों की जान लेते हैं, उन्हें अपंग बनाते हैं और डर पैदा करते हैं। FATF ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले पर गहरी चिंता जताई और इसकी निंदा की है। ये और अन्य हालिया आतंकी हमले, पैसे और आतंकवादी समर्थकों के बीच धन के लेन-देन के साधनों के बिना नहीं हो सकते।

End of Feed