क्या सुनीता विलियम्स को मिल सकता है भारत रत्न? जानें क्या कहता है भारत का संविधान, अब तक कितने विदेशियों को मिला है भारत का सर्वोच्च सम्मान

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या गुजरात के रहने वाले थे, मेडिकल की पढ़ाई के बाद अमेरिका चले गए थे। सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष से सुरक्षित वापस आने पर उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या सुनीता विलियम्स को भारत रत्न मिल सकता है?

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में 9 महीने फंसने के बाद वापस धरती पर आ चुकी हैं। सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन गईं थी, जहां उनके स्पेस यान में खराबी आने के कारण धरती पर आने के लिए 9 महीने का इंतजार करना पड़ा। सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर पूरे भारत में भी खुशी का माहौल है, सुनीता विलियम्स को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है। अब सवाल ये है कि क्या सुनीता विलियम्स को भारत रत्न मिल सकता है, क्योंकि सुनीता विलियम्स के पिता भले ही कभी भारतीय नागरिक रहे थे, सुनीता विलियम्स अमेरिकी नागरिक हैं, तो क्या भारत के संविधान के अनुसार किसी विदेशी नागरिक को भारत का सर्वोच्च सम्मान, भारत रत्न मिल सकता? क्या किसी विदेशी नागरिक को भारत रत्न मिला है? आइए जानते हैं।

End of Feed