लागू हुआ CAA: किसे मिलेगी नागरिकता, कहां करना होगा अप्लाई? यहां जानें पूरी प्रक्रिया और हर सवाल का जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 07:59 PM IST

CAA Rules in Hindi: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आज से देशभर में लागू हो गया है। यह कानून भारत के तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगा। आइए जानते हैं, सीएए लागू होने के बाद किन लोगों को इससे फायदा मिलेगा? किसे नागरिकता मिलेगा? इसके लिए कैसे अप्लाई किया जाएगा? और इस कानून के प्रावधान क्या-क्या हैं?

CAA Rules Notified: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आज से देशभर में लागू हो गया है। सोमवार शाम केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिसके बाद सीएए से जुड़े नियम भी देश में लागू हो गए। यह कानून भारत के तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगा। सीएए के तहत इन देशों से आए हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान शामिल है। संसद के दोनों सदनों से सीएए 11 दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था। इसके एक दिन बाद राष्ट्रपति की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई थी।

CAA

देश में लागू हुआ सीएए कानून

आइए जानते हैं, सीएए लागू होने के बाद किन लोगों को इससे फायदा मिलेगा? किसे नागरिकता मिलेगा? इसके लिए कैसे अप्लाई किया जाएगा? और इस कानून के प्रावधान क्या-क्या हैं?

End of Feed